कोरबा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर 2000 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाएँ शुरू की गई हैं। इन्हीं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रायपुर में 23 नवंबर से राज्य स्तरीय भव्य आवास मेला आयोजित किया गया है।
मेले में खरमोरा, कोरबा में शुरू की गई 370 फ्लैटों की नई आवासीय योजना भी प्रमुख आकर्षण है। इस योजना के अंतर्गत एम.आई.जी., एल.आई.जी. और ई.डब्ल्यू.एस. वर्गों के लिए फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।
जनसामान्य को नई आवासीय योजना और बोर्ड की अन्य संपत्तियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय आवास मेला 8 से 12 दिसंबर तक कलेक्टोरेट परिसर, जिला पंचायत कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा।
हाउसिंग बोर्ड संभाग कोरबा द्वारा मेले में सभी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और सुविधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















