मेष : – परिवार के साथ छोटी ट्रिप का मौका मिल सकता है। घर के पुराने काम निपटाने से माहौल थोड़ा हल्का होगा। घर के बुजुर्गों से बात करते वक्त उनके सेहत के बारे में सोचेंगे।
वृषभ :- विरोधियों को संभालने के लिए आपको अपनी जानकारी मजबूत करनी होगी। पैसों के मामलों में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन रिश्तों में अगर आप प्लान के हिसाब से चलेंगे तो रिजल्ट अच्छे मिलेंगे।
मिथुन : – आज आपकी काम करने की क्षमता और बढ़ेगी। सबका साथ मिलेगा तो काम भी तेजी से होंगे। इनकम में सुधार आएगा। शेयर बाजार में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। नए रिश्तों को वक्त देना जरूरी है।
कर्क :- कुछ खास मुद्दों पर फैसला लेना थोड़ा मुश्किल लगेगा। अधिकारों में बदलाव हो सकता है, तो धैर्य रखें। चिंता को सिर पर न चढ़ने दें। परिवार साथ देगा तो मन मजबूत रहेगा।
सिंह :- सरकारी या प्रशासनिक कामों में रफ्तार आएगी। कोशिश करेंगे तो रुका पैसा भी मिल सकता है। बड़े अधिकारियों से बातचीत फायदेमंद रहेगी। मार्केटिंग वाले लोगों को आज खास सफलता मिलने की उम्मीद है।
कन्या :- पैसे की चिंता कम होगी। बिजनेस बढ़ेगा तो कैश फ्लो भी अच्छा रहेगा और आपकी इमेज भी मजबूत होगी। घर में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। किसी एक का पक्ष लेना आगे चलकर मुश्किल बढ़ा सकता है।
तुला :- पढ़ाई में रिसर्च या नई चीज़ों में दिलचस्पी बढ़ेगी। नई व्यवस्था के साथ खुद को ढालना होगा। रिश्तों में भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में पैसे के मामले में अच्छा अनुभव रहेगा। बेवजह की प्रतिस्पर्धा से बचें।
वृश्चिक :- किसी खास बात को लेकर तनाव रह सकता है। कोई वादा निभाना मुश्किल लगेगा। पैसों की जिम्मेदारी निभाने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन परिवार का साथ रहेगा। जीवनसाथी की राय अहम साबित होगी।
धनु :- रिश्ते स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं। शेयर बाजार या इन्वेस्टमेंट से फायदा मिलने के योग हैं। साझेदारी वाले बिजनेस में आपसी समझ और बेहतर होगी। जरूरी बातचीत फायदेमंद रहेगी।
मकर :- बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी, लेकिन फायदा पाने के लिए थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा। विरोधी अड़चन डाल सकते हैं, तो समझदारी से काम लें। रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे।
कुंभ :- नई मुलाकातें आगे चलकर रिश्तों में बदल सकती हैं। पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े लोगों को आज मेहनत का रिजल्ट मिलेगा। बिजनेस में तुरंत किए गए सौदे फायदेमंद रहेंगे।
मीन :- कामकाज की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान रहेगा। अपनी पसंद की टीम मिलने से खुशी मिलेगी। काम तेजी से होंगे तो खर्च भी कम रहेंगे और फायदा पक्का है। घर-परिवार में तालमेल थोड़ा कम लगेगा, जिसका असर बातों में दिख सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















