पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

कोरबा। विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी सावधानियों से अवगत कराया।

पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते एएसआई मनोज राठौर

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों का ध्यान रखना, सड़क पार करते समय सावधानी बरतना और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएसआई मनोज राठौर, स्कूल की प्राचार्य शकुंतला अग्रवाल, प्रधान आरक्षक मनोज दुबे, आरक्षक कमल सिंह, कमलेश आयाम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।