प्रेरणा महिला समिति ने विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर व अध्ययन सामग्री

कोरबा। प्रेरणा महिला समिति, सीईडब्ल्यूएस गेवरा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला संकुल विजयनगर में बच्चों के लिए एक हर्षोल्लास भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति ने ठंड से बचाव के लिए सभी विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर तथा पढ़ाई में सहायक पुस्तिकाएं और अन्य जरूरी स्टेशनरी का वितरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के नन्हें-मुन्नों ने रंगारंग नृत्य और संगीत प्रस्तुति से की। बच्चों ने अपने हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रेरणा महिला समिति और सीईडब्ल्यूएस गेवरा का भावपूर्ण अभिनंदन किया।

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दुहन के मार्गदर्शन में यह नेक कार्य संपन्न हुआ। समिति की अध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में माला सिंह, अंजना पाराशर, संगीता सराफ, रीना बढ़ई, बबीता बैरवा एवं शीला श्रीवास सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय के प्रधान पाठक ने समिति की इस पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा तथा ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिलेगी।