विधिक सेवा प्राधिकरण ने एड्स पखवाड़े में बंदियों व आमजन को किया जागरूक

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय एड्स पखवाड़ा के तहत जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा व्यापक कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एचआईवी–एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 की जानकारी आमजन, छात्रों, कर्मचारियों और जेल बंदियों तक पहुंचाने विशेष शिविर आयोजित किए गए।

कोरबा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती सोनी तिवारी ने किया।

उपजेल कटघोरा में हुए कार्यक्रम में कु. रज्जू वैष्णव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने बंदियों को एचआईवी– एड्स संबंधी कानूनी अधिकार और रोकथाम उपायों की जानकारी दी।

तहसील करतला में हेमन्त राज ध्रुवे, व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, ने कानूनी जागरूकता शिविर लगाया।

वहीं, बाल संप्रेषण गृह कोरबा में रोहित रजवाड़े, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और एचआईवी–एड्स से जुड़े प्रावधानों पर विशेष सत्र लिया।