कोरबा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएवी स्कूल जेंजरा, कटघोरा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ईश्वरी लहरे ने लगभग 130 विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात संकेतों को समझने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने और अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम एएसपी नीतीश ठाकुर एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएसआई ईश्वरी लहरे, हेड कांस्टेबल साहेब खटकर तथा प्रिंसिपल,विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
