कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ईश्वरी लहरे ने विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों का पालन, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की समझाइश दी।
यह कार्यक्रम एएसपी नीतीश ठाकुर एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एएसआई ईश्वरी लहरे, हेड कांस्टेबल साहेब खटकर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
