कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा घोषित सत्र 2023-24 की मुख्य एवं सेमेस्टर परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के 32 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
बीते दिनों बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की टॉपर मास्टर ऑफ आर्ट्स (शिक्षा) की छात्रा लता चंद्रा तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एमलिब एंड आईएससी) की छात्रा अपर्णा यादव को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनके साथ ही महाविद्यालय के 32 प्रतिभावान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा,उपाध्यक्ष डॉ.आर.सी.पांडेय,सचिव सुरेंद्र लांबा, सहसचिव उमेश लांबा एवं प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य बोले – मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम
प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि उच्च शिक्षा की राह विस्तृत और चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन महाविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षकीय व्यवस्था और अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सफलता प्राध्यापकों की टीम और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का सुखद परिणाम है।
इन होनहारों ने बढ़ाया ऊर्जानगरी का गौरव
सत्र 2023–24 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने केएन कॉलेज से एयू की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। इनमें प्रमुख हैं
गोल्ड मेडलिस्ट:
लता चंद्रा — एम.ए. (शिक्षा)
अपर्णा यादव — एमलिब एंड आईएससी
अन्य उल्लेखनीय मेरिट स्थान:
एमकॉम — अक्षय सजी (चतुर्थ), शुभम अग्रवाल (पंचम)
बीबीए — गुनगुन अग्रवाल (सातवां)
बीलिब एंड आईएससी — प्रतीक्षा क्षीरसागर (द्वितीय), शिल्पा एक्का (तृतीय), निधि दुबे (चतुर्थ), गौतम कुमार साहू (छठवां), राहनी साहू (अष्टम), साइनामी बरेठ (नवम)
एमलिब एंड आईएससी — भूमिका शर्मा (द्वितीय), छाया साहू (पाँचवां), हर्ष साहू (छठवां), नेहा (सातवां), रीता पासवान एवं रोशनी सिंह (नवम)
एम.ए. (हिंदी) — विजय जांगड़े (चतुर्थ)
एम.ए. (राजनीति विज्ञान) — भावना जायसवाल (तृतीय)
एम.ए. (अर्थशास्त्र) — निकिता शर्मा (चतुर्थ)
एम.ए. (अंग्रेजी) — निकिता सिंह राजपूत (सातवां)
एम.ए. (शिक्षा) — स्नेहलता (द्वितीय), सुजाता विश्वकर्मा (तृतीय), आफरीन परवीन (चतुर्थ), आरती (पाँचवां), ज्योति (छठवां), अंजलि सिंह ठाकुर (सातवां), इरम कहकशां (चतुर्थ), आकाश कुमार (नवम)
एम.एससी (सीएस) — युक्ता पाटले (तृतीय)
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता ने ऊर्जानगरी कोरबा का नाम एक बार फिर राज्य स्तर पर रोशन किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















