कोरबा। जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर लगाम कसने के लिए प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में भैंसमा तहसील क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 122.40 क्विंटल धान जब्त किया गया।
तहसीलदार के.के. लहरे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए: ग्राम गिद्मकुंवारी में किराना व्यवसायी उसियर यादव पिता पंचम यादव के गोदाम से बिना वैध दस्तावेज के रखे 200 बोरी (लगभग 80 क्विंटल) धान जब्त किए।
उसी गांव में किराना व्यवसायी जितेंद्र अग्रवाल द्वारा किसान राजू बंजारे के घर अवैध रूप से रखे गए 80 बोरी (लगभग 32 क्विंटल) धान जप्त किए गए।
कृषि उपज मंडी बरपाली में टोकन सत्यापन के दौरान ग्राम फूलसरी निवासी एतन सिंह के 26 बोरी (लगभग 10.40 क्विंटल) डलवा धान को अमानक स्तर का पाए जाने पर जब्त कर मंडी प्रबंधन के सुपुर्द किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध धान के परिवहन, भंडारण और विक्रय करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















