कोरबा। कोरबा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में आठवीं रैंक मिलने के बाद अब जिले के अन्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता जागरूकता तेज हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दीपका-गेवरा क्षेत्र में नगर पालिका परिषद दीपका के सहयोग से बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया और आमजन को संदेश दिया कि स्वच्छ भारत तभी साकार होगा जब हर हाथ स्वच्छता के लिए उठेगा।
एसईसीएल की गेवरा कॉलोनी स्थित विभागीय अस्पताल, स्थानीय पार्क और आसपास के बड़े क्षेत्र में विशेष स्वच्छता ड्राइव चलाया गया। दमकल वाहनों से परिसर की पानी से धुलाई के साथ ही सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर सफाई कार्य किया।
डीआईजी निर्विकार के निर्देश पर सीनियर कमांडेंट डॉ. नागेंद्र झा के नेतृत्व में डिप्टी कमांडेंट नकुल वर्मा, प्रवेश पांडेय, असिस्टेंट कमांडेंट रमेश कुमार, यासिन चौधरी सहित निरीक्षक सुरेश कुमार, सुधीर कुमार, लोकेश के. मधुकर, रामरेगम कार्तिक, एएसआई नीरज पांडे, संदीप कुमार, बीएचएम एम.के. द्विवेदी, सीएचएम रंजीत यादव, एलओ रामगोपाल शर्मा, बी.बी. राव, एमटीओ प्रकाश कुमार समेत दर्जनों जवानों ने श्रमदान किया।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सीआईएसएफ की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















