भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप का भव्य स्वागत

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने आयुष चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र कश्यप को प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कोरबा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय निहारिका के सामने आतिशबाजी कर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। 

डॉ. देवेन्द्र कश्यप ने सम्मान के बाद कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से नियमित निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, ललेश दुबे, पार्षद अजय गोंड, श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, श्रीमती राजमोहिनी भगत, अनिल मिश्रा, दिनेश जैन, मधु डिडवानिया, नेत्र नंदन साहू, राकेश एवं सिद्धराम शाहनी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।