कोरबा।जिला कांग्रेस में हाल ही में नियुक्त हुए मुकेश राठौर और मनोज चौहान का महिला कांग्रेस द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया। जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का सम्मान कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कुसुम द्विवेदी ने आश्वस्त किया कि महिला कांग्रेस नई टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और संगठन को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग देगी।
नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने महिला कांग्रेस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एससी, एसटी एवं ओबीसी प्रकोष्ठ समेत सभी मोर्चा संगठनों के साथ मिलकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान गीता गभेल, संगीता श्रीवास, झलकुंवर, ममता अग्रवाल, राजमति यादव, शालु पनरिया सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















