मंडल अध्यक्ष ने दिलाया समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा
कोरबा। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में तहसीलदार लीलाधर ध्रुव ने लेमरू धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खरीदी प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
तहसीलदार ने केंद्र में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित हों।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से लेकर शासन तक मजबूत तरीके से पहुँचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से प्रशासनिक टीम को अवगत कराया तथा इस पहल का स्वागत किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















