7 दिवसीय विशेष NSS शिविर के तीसरे दिन ग्रामीणों को पानी बचत, मिट्टी परीक्षण, पोषण व उद्यानिकी रोजगार पर जागरूक किया; नुक्कड़ नाटक से साइबर ठगी पर चेताया
कोरबा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कटघोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम सिंघिया (पोडि उपरोडा) में 1 से 7 दिसंबर तक चल रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण और साइबर अपराध से बचाव का संदेश देने वाली रैली निकाली।
छात्र-छात्राओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया, व्यर्थ बहते पानी को रोकने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया तथा बाजार चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी के खतरों से आगाह किया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि जेबीडी कॉलेज के प्राचार्य प्यारे लाल आदिले ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डाला। एलआईसी अभिकर्ता मनोज कुमार गुप्ता ने सफलता के मंत्र बताए, वहीं उपसंचालक उद्यानिकी पतराम सिंह पैकरा ने उद्यानिकी फसलों से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
डॉ. प्रीयल पांडेय ने मृदा उर्वरता एवं मिट्टी नमूना संग्रहण की विधि बताई तथा डॉ. योगिता कश्यप ने शिक्षा के साथ पोषण पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मनोज कुमार टेकाम ने की। अंत में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदत्त फलदार पौधों (अमरूद, कटहल, मूंगा आदि) का रोपण किया गया तथा मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ।
शिविर अधिष्ठाता डॉ. एस. पोर्ते के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन भारद्वाज एवं डॉ. साधना शाह के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
