कोरबा।जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने बुधवार को पाली विकासखंड के धान उपार्जन केंद्रों पाली एवं बक्साही का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था, भंडारण, भुगतान प्रक्रिया और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच-पड़ताल की।निरीक्षण के दौरान डॉ. यादव ने कंप्यूटर ऑपरेटरों व समिति प्रबंधकों से अब तक हुई धान खरीदी, रोजाना आने वाले किसानों की संख्या एवं टोकन वितरण की विस्तृत जानकारी ली।
बक्साही केंद्र में आज 16 टोकन जारी किए गए। प्रभारी सचिव ने 70:30 टोकन अनुपात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटे-सीमांत किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाए और किसी भी किसान के साथ भेदभाव न हो।
केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद करते हुए डॉ. यादव ने उनकी फसल, समस्याओं एवं सुझावों को सुना। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बताया तथा सरकार की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
प्रभारी सचिव ने माइक्रो एटीएम से हो रहे भुगतान की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को हिदायत दी कि भुगतान में एक भी दिन की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही धान भंडारण गोदामों में तिरपाल, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के समय कलेक्टर अजीत वसंत, एसडीएम पाली रोहित सिंह, खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर सहित विभिन्न विभागों केअधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
