स्काउट ध्वजारोहण के साथ जिला स्तरीय तृतीय सोपान एवं निपुण जांच शिविर का शुभारंभ

कोरबा। बुधवार को ध्वजारोहण के साथ जिला स्तरीय तृतीय सोपान एवं निपुण जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में जिले के पांचों विकासखंड से तीन सौ से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेजर्स सम्मिलित हो रहे हैं।

शिविर का आयोजन विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्र. 2, एचटीपीपी एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त रूप से हो रहा है। शुभारंभ सत्र में जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने प्रतिभागी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेजर्स को मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर संचालक डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई।

इस दौरान सहायक शिविर संचालक प्रीतम लाल राजवाड़े, मोहम्मद कलीम, कौशल प्रसाद सोनवानी, मृगेश कुमार पटेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, दिनेश पात्रे, लोकनाथ सेन, मनराखन अगरिया, राजीव साहू, पंकज साहू, जग्गनथ सिंह नेताम, पुष्पा शांडिल्य, आशालता कौशिक, रेणु श्रीवास्तव, शशिकला सोनी, लक्ष्मी राज, अनिता खलखो, राधिका विश्वकर्मा, ममता सोनवानी की उपस्थिति रही।

रोवर मिनेश यादव, चेतन देवगन, रोशन, निलेश पटेल, वासु जसवाल, रेंजर प्रज्ञा साहू, वर्षा साहू, अंकिता रात्रे, ज्योति पटेल द्वारा कैम्प में सेवाएं दी जा रही हैं।

शिविर संचालक डीगम्बर सिंह कौशिक ने बताया कि प्रतिभागियोें को पाठ्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।

तृतीय सोपान के बाद पात्र स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेजर्स राज्यपाल जांच शिविर के लिए फार्म भरने की पात्रता प्राप्त करेंगे।