कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में तीन प्रमुख कंपनियां प्रत्यक्ष भर्ती करेंगी।
भर्ती करने वाली कंपनियां:
श्रमीन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर
औप्टीवल हेल्थ सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कोरबा
कैंप में शामिल होने के लिए जरूरी शर्तें:
उम्मीदवारों का https://erojgar.cg.gov.in/ पोर्टल पर वैध रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।
इच्छुक पदों पर ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) पहले से करना जरूरी है।
निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेज, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।
इच्छुक युवा एवं युवतियां 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा में उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते हैं और रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए:
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें: https://shorturl.at/an8XJ
दूरभाष: 07759-222069
बेरोजगार युवाओं से अपील है कि इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
