कोरबा। नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन ने कहा है कि नगर की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान उनकी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद नगर के विभिन्न हिस्सों की समस्याओं की सूची तैयार कर व्यवस्थित कार्ययोजना और रणनीति बनाई गई, ताकि सभी कार्य प्रभावी रूप से पूरे किए जा सकें।
पद्मिनी ने बताया कि नगर के कई हिस्सों में जल उपलब्धता की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इसके स्थायी समाधान हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, नगरीय विकास मंत्री और जिले के कैबिनेट मंत्री से स्थानीय विकास कार्यों में लगातार सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में नगर के मुख्य मार्गों के सुधार का कार्य जारी है।
पद्मिनी देवांगन ने कहा कि सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को स्थानीय स्तर पर कुछ विशेष कार्य करने की योजना है, जिससे नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
