श्रीरामलला दर्शन हेतु 35 तीर्थयात्री अयोध्या रवाना – महापौर ने दी शुभकामनाएँ

कोरबा। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल आज अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। महापौर संजू देवी राजपूत ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदा किया। सभी श्रद्धालु उसलापुर स्टेशन से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रवाना करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की और कहा कि वे रामलला के चरणों में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में एम.आई.सी. सदस्य फिरतराम साहू, अजय गोंड़, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, संतोष यादव, संजय कुमार भास्कर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।