कोरबा। ऑल इंडिया नेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल में कोरबा की प्रतिभाशाली बालिका अश्विना श्रीवास ने अपनी बेहतरीन लय, ताल और रिदम के साथ प्रथम पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
एमपी नगर कोरबा निवासी और डीडीएम पब्लिक स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा अश्विना खास बात यह है कि वह कोरबा में रहकर अकलतरा स्थित एकता डांस एंड योग स्टूडियो से ऑनलाइन कथक का प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी सफलता ने ऑनलाइन प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को भी साबित किया है।
अश्विना की इस उपलब्धि पर परिवार,गुरुजनों और विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
