डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की दूरदृष्टि से देश को मिली नई दिशा : जयसिंह अग्रवाल

कोरबा। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 142वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि, सादगी और कार्यक्षमता से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके विचार और कर्तव्यनिष्ठा सदियों तक देशवासियों के हृदय में जीवित रहेंगे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बी.एन. सिंह ने डॉ. प्रसाद के व्यक्तित्व और जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला, जबकि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने उन्हें भारतीय जीवन पद्धति और सच्चे भारतीय का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान सहित श्याम सुंदर सोनी, अशोक देवांगन, कृपाराम साहू, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, कुसुम द्विवेदी, राकेश पंकज, नारायण कुर्रे, पुष्पा पात्रे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।