कोरबा। कटघोरा के समीप सुतर्रा कसनिया में संचालित धनौदिया राइस मिल पर प्रशासन ने सोमवार को अचानक छापा मारकर जांच की। मिल में अनियमितताओं और स्टॉक में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद एसडीएम मनोज बंजारे, तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, सरोज उरेटी और पटवारियों की टीम ने मिल में प्रवेश कर व्यापक जांच-पड़ताल की।
टीम ने स्टॉक पंजी और भौतिक स्टॉक का मिलान किया, जिसमें कई तरह की अनियमितताएँ पाई जाने की जानकारी सामने आई है। मैदानी अमले की मदद से की गई इस कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार कटघोरा, रजकम्मा सहित आसपास के क्षेत्रों की अन्य राइस मिलों में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर भी प्रशासन जल्द कार्रवाई कर सकता है। धान खरीदी सीजन के चलते प्रशासन ने इस वर्ष विशेष सतर्कता बरतते हुए सख्ती बढ़ा दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
