कोरबा/पाली। तहसील पाली क्षेत्र में अवैध धान खरीदी और भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम परसदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए थोक व्यापारी अजय किराना के संचालक द्वारिका जायसवाल के गोदाम से 241 बोरी, लगभग 107 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया।
यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रोहित सिंह के निर्देशन में की गई। मौके पर तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार सुजीत पाटले, मंडी निरीक्षक दिनेश, खाद्य निरीक्षक और हल्का पटवारी की संयुक्त टीम मौजूद रही।
टीम ने धान की सभी बोरियों को जब्त कर विधिवत पंचनामा तैयार किया।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी धान उपार्जन प्रणाली को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पाली तहसील में यह चौथी बड़ी जप्ती है, जिससे प्रशासन की लगातार बढ़ती सख्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
