कोरबा/पाली। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा अजीत वसंत के निर्देश पर पाली अनुविभाग में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार सुश्री राशिका अग्रवाल, हल्का पटवारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान तहसील पाली क्षेत्र में गौण खनिज (रेत) का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर एवं ट्राली को मौके से जब्त कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सभी वाहनों में बिना रॉयल्टी और वैध दस्तावेजों के रेत लदी हुई थी। जब्त वाहनों को थाना प्रभारी पाली को जांच पूरी होने तक सुपुर्द कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह की कार्रवाई में 6 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए थे।
एसडीएम पाली रोहित सिंह ने कहा कि अवैध खनन और रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















