कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त इलाके अग्रसेन चौक में उस समय हड़कंप मच गया जब कोतवाली थाने से चंद कदम की दूरी पर एक पान ठेले से चोरों ने महज 3 घंटे के अंदर करीब 30 हजार रुपये का सामान चुरा लिया।
दुकान मालिक हरीश सोनी (पिता देवीदत्त सोनी), जो पेशे से जिम ट्रेनर हैं और बजरंग गली अग्रसेन चौक में रहते हैं, ने बताया कि वे 29 नवंबर की रात करीब 10 बजे अपनी पान की दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात लगभग 1:30 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया कि “भैया दुकान खुली है, पानी की बोतल दे दो”। जब हरीश तुरंत दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी गए सामान में महंगी सिगरेट, लाइटर, कोल्ड ड्रिंक और अन्य कीमती सामान शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हरीश सोनी की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 305(a) एवं 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस थाने के ठीक बगल में इतनी बड़ी चोरी की वारदात से इलाके के व्यापारियों में रोष है और लोग रात में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मामले की आगे की जांच कोतवाली टीआई के निर्देशन में की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















