वन्यजीव रेस्क्यूर की अपील पिकनिक के बाद प्लास्टिक और कचरा वापस लेकर लौटें, वन्यजीवों की सुरक्षा में करें सहयोग
कोरबा। मानसून की पहली बारिश के बाद कोरबा के जंगल, पहाड़ और पर्यटन स्थल हरियाली से सराबोर हो गए हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग इन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इस बीच वन्यजीव रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी ने पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों से प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पिकनिक के बाद प्लास्टिक, कांच की बोतलें, डिस्पोजल सामग्री और अन्य कचरा जंगलों में छोड़ देने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इससे वन्यजीवों के जीवन पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो सामान अपने साथ लेकर जाएं, उसे वापस भी साथ लेकर लौटें, ताकि प्राकृतिक स्थल स्वच्छ और सुरक्षित बने रहें।
जितेंद्र सारथी ने कहा कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है।
इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाए तथा पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

