खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की दिशा में उपलब्धि, जिले के लिए गौरव का विषय
कोरबा। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में कोरबा जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शहर की ‘चटकारा चौपाटी’ को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के ‘ईट राइट स्ट्रीट फूड हब’ कार्यक्रम के तहत फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि शहर में सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा एफएसएसएआई के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी यह प्रमाणपत्र 31 मार्च 2026 से 30 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा। प्रमाणपत्र मिलने से खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की दिशा में चटकारा चौपाटी के प्रयासों को मान्यता मिली है। इसे नगर पालिक निगम कोरबा के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
महापौर और कलेक्टर ने सौंपा प्रमाणपत्र
चटकारा चौपाटी का फूड सेफ्टी हब प्रमाणपत्र महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगर पालिक निगम आयुक्तआशुतोष पाण्डेय को प्रदान किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अशोक चावलानी, पार्षद चन्द्रलोक सिंह,कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर,सचिन तिवारी, संजय सिंह सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा की दिशा में अहम कदम
‘ईट राइट स्ट्रीट फूड हब’ कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को प्रोत्साहित करना है।
चटकारा चौपाटी को मिला यह प्रमाणपत्र कोरबा में सुरक्षित खाद्य वातावरण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे शहर में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ खाद्य व्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















