कोरबा। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 39 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इनमें 6 स्थायी वारंटी और 33 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश की।
योजनाबद्ध कार्रवाई और सघन दबिश के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों के बावजूद फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

