अश्विनी मिश्रा बने दीपका नगर पालिका के एल्डरमैन, भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

श्रमिक हितों के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे अश्विनी मिश्रा, विकास और जनसेवा को बताया प्राथमिकता

शीर्षक:



कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े वरिष्ठ श्रमिक नेता अश्विनी मिश्रा को छत्तीसगढ़ शासन ने नगर पालिका परिषद दीपका का एल्डरमैन मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष अजित भोगल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, धर्मेश शर्मा, राजेश जैन, चंद्रशेखर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अश्विनी मिश्रा का सम्मान किया। नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से श्रमिकों और आम जनता के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके एल्डरमैन बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं के समाधान में सकारात्मक पहल होगी।

अश्विनी मिश्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, श्रमिकों के हितों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा नेता अजित भोगल ने कहा कि अश्विनी मिश्रा का एल्डरमैन मनोनीत होना संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है और इससे संगठन को भी नई मजबूती मिलेगी।