जनरल स्टोर से 144 बोरी अवैध धान जब्त, तहसीलदार ने की छापेमारी

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर स्थित ग्राम मड़वारानी में एक जनरल स्टोर से अवैध रूप से खरीदे गए 144 बोरी धान जब्त किए गए। यह कार्रवाई बरपाली तहसीलदार सत्यपाल राय के नेतृत्व में की गई।

ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान की तलाशी ली। जांच में सामने आया कि उक्त जनरल स्टोर लंबे समय से बिना अनुमति के धान की खरीदी-बिक्री कर रहा था। जब्ती के दौरान दुकान संचालक ने अधिकारियों से अकड़ दिखाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई पूरी की।

जब्त धान को सरकारी गोदाम में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अवैध धान खरीदी करने वालों को चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों पर लगाम कसी जाएगी।