प्यारेलाल आदिले को मिला प्रेरणा सम्मान

कोरबा। कटघोरा स्थित जेबीडी कॉलेज के प्राचार्य पीएल आदिले को सावित्रीबाई फुले के नाम पर प्रदान किए जाने वाले ग्लोबल सुपर 30 प्लस एजुकेशन एक्सीलेंस एंड इंस्पिरेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, एसआरएम विश्वविद्यालय, दिल्ली- एनसीआर, सोनीपत तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ इंडियन डायस्पोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

पीएल आदिले वर्तमान में कटघोरा के जेबीडी कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पूर्व में भी विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनके इस सम्मान से शिक्षा के क्षेत्र में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।