कोरबा।शारदीय नवरात्र के अवसर पर बांकीमोंगरा के जंगल साइड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार, 19 अक्टूबर को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जंगल साइड की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कवि सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से पहुंचे कवि अपनी हास्य रचनाओं और व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में बिलाईगढ़ से बंशीधर मिश्रा, धरसीवा से ऋषि वर्मा, खरसिया से प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन बाके बिहारी काव्य पाठ करेंगे।
चारों कवियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन से भरपूर शाम का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। नवरात्र उत्सव के दौरान आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां की हैं।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने क्षेत्रवासियों को सपरिवार कवि सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















