कोरबा। लंबित मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दीपका पुलिस ने 14 साल पुराने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार आरोपी सागर गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान चार अन्य वारंटियों को भी पकड़ा। सभी को न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद जेल भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों की तलाश के साथ न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता
थाना प्रभारी ने बताया कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।इस दौरान असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियम-कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस सतर्कता के साथ कार्य करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















