कोरबा। जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ ग्राम भैंसमा में कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने गाइडलाइन दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता पर बोझ डाल दिया है। उनके मुताबिक बढ़ी हुई दरों से भूमि की खरीदी-बिक्री लगभग ठप हो जाएगी।
रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया तथा पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने आरोप लगाया कि सरकार ने गाइडलाइन दर में दी जा रही 30 प्रतिशत छूट भी समाप्त कर दी है, जो आम लोगों के हितों पर सीधा प्रहार है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई और नारायण कुर्रे ने भी सरकार के फैसले की आलोचना की। साथ ही उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
प्रदर्शन में पार्षद रवि चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, अविनाश बंजारे, सांसद प्रतिनिधि रवि कश्यप,अब्दुल,सुभाष, जयकिशन श्रीवास, आवेश कुरैशी, आशीष गांगुली, सरवन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

