कोरबा। लंबे समय से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे अतिक्रमण को आखिरकार कटघोरा प्रशासन ने जड़ से खत्म कर दिया। सोमवार को नया बस स्टैंड, अम्बिकापुर मार्ग, बिलासपुर मार्ग और कोरबा मार्ग सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। स्थायी अवैध निर्माणों को जेसीबी व बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया।
लगभग 4 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। लोगों का आरोप था कि नेताओं के संरक्षण में ही वर्षों से अतिक्रमण पनप रहा था।
नगर पालिका ने पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन स्वयं हटाने से इनकार करने पर प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने भी सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र लिखा था।
कार्रवाई में एसडीएम तन्मय खन्ना, टीआई धर्मनारायण तिवारी, सीएमओ मुद्रिका तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि इससे सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी और जाम की समस्या में स्थायी रूप से कमी आएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

