भारतीय कबड्डी स्टार संजू देवी का फेडरेशन इंटक ने किया सम्मान, 50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान

कोरबा। विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक ने बांग्लादेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को भव्य सम्मान प्रदान किया।

एचटीपीएस कालोनी विद्युत नगर, जेलगांव (जमनीपाली) में आयोजित सम्मान समारोह में संघ ने संजू देवी को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। संजू देवी कोरबा जिले की निवासी हैं और टूर्नामेंट में भारत की जीत में उनकी अहम भूमिका रही, जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

कार्यक्रम में संजू देवी के कोच अनुज प्रताप भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, प्रांतीय जोनल सचिव जितेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रांतीय क्षेत्रीय सचिव क्रांति पटेल, आरसी सूर्यवंशी, शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह कंवर, सचिव सहदेव दास, शरद सोनी, सूरज, राजेश चौधरी, फागूलाल, राजेन्द्र, बुधवारू राम, शिव प्रसाद साहू, गोविन्द सोनवानी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं यादव समाज के अध्यक्ष नत्थू लाल यादव, तारिका यादव समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने संजू देवी की कड़ी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन की भरपूर सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।