एनसीसी स्थापना दिवस पर डॉ. प्रशांत बोपापकर ने कहा – “एकता और अनुशासन अपनाकर युवा बन सकते हैं सशक्त राष्ट्र के भागीदार”

कोरबा। कमला नेहरू कॉलेज में शनिवार को एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” है। यदि हमारे युवा इसे जीवन में उतार लें तो वे एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बन सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष किशोर शर्मा ने की तथा सहसचिव उमेश लम्बा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी से सूबेदार रामदेव साव एवं नायब सूबेदार मोहम्मद मुस्तफा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भजन और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनीषा शुक्ला, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अनिल राठौर, आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. बिना विश्वास, सहायक प्राध्यापक आशुतोष शर्मा, डॉ. सुशीला कुजूर, ललिता साहू सहित कॉलेज के अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।