कोरबा। लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर सर्व शिक्षक संघ ने सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा। यह पहल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, प्रांतीय पदाधिकारी अरुण कुमार साहू और लोकनाथ सेन के नेतृत्व में की गई।
संघ का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) की धारा 23(1) के तहत कई राज्यों में TET को अनिवार्य बनाया गया है, जो वर्षों से काम कर रहे शिक्षकों के लिए असमानता और जटिलता उत्पन्न करता है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से इस विषय को संसद में प्रभावी तरीके से उठाने का अनुरोध किया, ताकि TET अनिवार्यता को समाप्त करने के दिशा में ठोस पहल हो सके।
सांसद ज्योत्सना महंत ने इस नीति को असमानता पैदा करने वाली बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव अरुण कुमार साहू, प्रदेश सह सचिव लोकनाथ सेन, जिलाध्यक्ष कृति लहरे, महासचिव रणजीत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष बबलूराम यादव, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज लहरे सहित ललित साहू, नितीश तिवारी, सुनील चतुरेश, मेषराम पटेल, पंकज सिंह, दीपक गबेल, संजय कुमार पटेल, विष्णु प्रसाद बिंझवार, मधु गुप्ता, सरिता जाटवर व किशोर कुमार जाटवर उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
