नगर निगम कोरबा में दो सलाहकार समितियों का गठन, विभागीय कार्यों को मिलेगी नई दिशा

कोरबा। नगर निगम कोरबा में दो महत्वपूर्ण विभागों के सुचारू संचालन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने नई सलाहकार समितियों का गठन किया है।

लोक कर्म विभाग के लिए गठित समिति में पार्षद नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, चंद्रलोक सिंह, सत्येंद्र दुबे, तरुण राठौर, सीमा कंवर, अब्दुल रहमान, मुकेश राठौर और प्रीति शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसके साथ ही अग्निशमन एवं विद्युत संधारण विभाग की समिति में लक्ष्मण श्रीवास, किशन केंवट, प्रताप सिंह, रवि चंदेल, टामेश अग्रवाल, विनम्र कुमार, नारायण कुर्रे, गीता गबेल और आरती सिंह को शामिल किया गया है।

नगर निगम के अनुसार, ये समितियां विभागीय कार्यों पर सलाह देने, समस्याओं के समाधान सुझाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने का दायित्व निभाएंगी।

समितियों के गठन से संबंधित विभागों में कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।