कोरबा। एसईसीएल दीपका स्थित प्रगति नगर जन्माष्टमी मैदान में शुक्रवार दोपहर बच्चों की नजर अचानक एक विशाल 8 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना पार्षद अरुणीश तिवारी को दी। स्थिति की गंभीरता देखते हुए उन्होंने स्नेक कैचर गुलशन जायसवाल को जानकारी दी।सूचना मिलते ही गुलशन जायसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को सुरक्षित रूप से एक बोरी में रखा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। टीम के मुताबिक अजगर एक चूहे का शिकार कर कुंडली मारकर बैठा हुआ था।
सूचना मिलते ही गुलशन जायसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया।
अजगर को सुरक्षित रूप से एक बोरी में रखा गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। टीम के मुताबिक अजगर एक चूहे का शिकार कर कुंडली मारकर बैठा हुआ था।
स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए स्नेक कैचर टीम के त्वरित और सुरक्षित रेस्क्यू की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
