कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) पर एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों तथा नव-नियुक्त अतिथि व्याख्याताओं को नई शिक्षा नीति की विशेषताओं, संरचना और उनके शैक्षणिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों की गहन जानकारी देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रभारी एवं NEP समन्वयक डॉ. डेज़ी कुजूर ने किया। उन्होंने NEP-2020 के मुख्य उद्देश्यों, बहु-विषयी शिक्षा, स्किल आधारित कोर्स और लचीले पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक (अंग्रेज़ी) सुश्री दिव्या पटेल ने नई शैक्षणिक संरचना और विषय चयन की प्रक्रिया समझाई, जबकि सहायक प्राध्यापक (रसायन विज्ञान) सुश्री पूजा सिंह ने आंतरिक मूल्यांकन, क्रेडिट सिस्टम और परीक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नव-नियुक्त अतिथि व्याख्याता नुपिता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी, आशिया खान, मधु यादव, हेमंत कुमार (गणित) और पूनम साहू (भौतिकी) भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से NEP के विभिन्न प्रावधानों पर खुलकर सवाल-जवाब किए।
अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शिखा शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे इंडक्शन सत्र विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को नई व्यवस्था के अनुरूप तैयार करने में बेहद उपयोगी हैं। विद्यार्थियों ने भी इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरक बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















