कोरबा। निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम को कोलांचल दीपका क्षेत्र में जबरदस्त जन-सहयोग मिल रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के दीपका मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 01 जनवरी 2003 को आधार वर्ष मानते हुए मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध करना है। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्र (फॉर्म) को त्रुटिरहित भरवाने में कई लोग दिक्कत महसूस कर रहे थे, खासकर ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्ग और महिलाएँ घर से कम निकल पा रही थीं।
इसी को देखते हुए अभिषेक सिंह और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाई। कार्यकर्ता सुबह से शाम तक गली-गली पहुँचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, फॉर्म भरवा रहे हैं और जरूरी दस्तावेजों की जाँच भी कर रहे हैं।
अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने अब तक सैकड़ों घरों में जाकर सहयोग किया है और अन्य क्षेत्रों के युवाओं को भी इस नेक काम में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और कहा है कि इससे मतदाता सूची शुद्धिकरण का काम तेजी से पूरा होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने भी ऐसे स्वैच्छिक सहयोग की सराहना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

