कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुंचे।
रूमगरा हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने फूल भेंट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी की गई थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

