कोरबा। कोरबा जिले की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढि़या कार्ड खेला है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कमान नत्थूलाल यादव से वापस लेते हुए पूर्व पार्षद मुकेश राठौर को नया शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी में मनोज चौहान को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पिछले 8 महीनों से इस पद पर कार्यरत हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नत्थूलाल यादव को शहर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया था, लेकिन वे केवल 8 महीने ही इस पद पर कार्य कर सके। कांग्रेस के सृजन संगठन अभियान के अंतर्गत अब यह जिम्मेदारी मुकेश राठौर को दी गई है, जो विधानसभा चुनाव में भी दावेदारी कर चुके हैं।
तीसरी बार बने पार्षद
मुकेश राठौर 2004 में पहली बार पथर्रीपारा वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद 2009 और 2024-25 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वर्ष 2014 और 2019 में सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता राठौर पार्षद निर्वाचित हुईं। संगठन में जिला उपाध्यक्ष तथा निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी वे सक्रिय रहे हैं।
सांसद ज्योत्सना महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुकेश राठौर को बधाई देते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

