मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देवांगन परिवार के वैवाहिक समारोह में नवदंपत्ति को दी बधाई

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को कोरबा जिले के कोहडिया क्षेत्र में आयोजित एक निजी वैवाहिक समारोह में शिरकत की।

यह विवाह प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन के पुत्र विश्वेष देवांगन और मेघा देवांगन का था। तीनों वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर पहुँचकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया, शुभकामनाएँ दीं और परिवार के साथ फोटो खिंचवाई।

मंत्रियों के आगमन से कोहडिया क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, देवेंद्र पांडेय, नरेंद्र देवांगन, संजय शर्मा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, डॉ. राजेश राठौर, अभिषेक गर्ग, मनोज लहरे, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने देवांगन परिवार के साथ कुछ देर बैठकर आत्मीय बातचीत की और क्षेत्र की कुशलक्षेम जानी।