कोरबा।कोरबा वन मंडल के करतला रेंज में पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे 12 हाथियों का झुंड फिर से सक्ती रेंज की ओर चला गया है। हालांकि, क्षेत्र में कुल 39 हाथियों के विभिन्न झुंडों ने अब तक 25 से अधिक किसानों की धान, सब्जी, केला और नारियल की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बालको क्षेत्र के फुटका पहाड़ और दूधीटांगर में घूम रहे हाथियों ने धान की फसल को पूरी तरह रौंद दिया। अब इन हाथियों के ग्राम माखुरपानी की ओर बढ़ने की आशंका है।
यह वही मार्ग है जहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
करतला रेंज के ग्राम केराकछार में अभी भी 5 हाथी मौजूद हैं। इसी रेंज में 19 हाथियों के बड़े झुंड ने नवापारा और सूअरलोट गांव की बाड़ियों में घुसकर सब्जी की पूरी फसल चौपट कर दी। केले के बगीचे खा गए और नारियल के कई पेड़ तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए।
केरवाद्वारी गांव में पहुंचे 2 हाथियों ने 12 किसानों की फसल बर्बाद करने के साथ-साथ दो लोगों के बोरवेल भी तोड़ दिए। कुदमुरा रेंज में घूम रहा दंतैल (अकेला नर हाथी) इन दिनों कलमीटिकरा गांव में देखा जा रहा है।
12 हाथियों की मौजूदगी के कारण वन विभाग ने देवपहरी और सतरेंगा मार्ग पर लोगों को नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। विभाग की टीमें लगातार हाथियों की निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

