कोरबा। करतला परिक्षेत्र के ग्राम जोगीपाली में 14 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान दो वनकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार हमलावरों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया 38 हाथियों के झुंड की निगरानी में लगे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर में साल के लट्ठे ले जाते देखा, जिसमें करीब एक दर्जन लोग सवार थे। रोकने का प्रयास करने पर भीड़ ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके मोबाइल छीन लिए, उन्हें जबरन गांव ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा, यहां तक कि कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की कोशिश भी की गई।
घटना के विरोध में वनकर्मी एकजुट हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद 26 नवंबर को 70 पुलिस एवं वनकर्मियों, 7 टीआई तथा 9 एसआई/एएसआई की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मनाराम, संजय, पंडेवालाल, प्रमोद और अंकुश पटेल को गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

