ऑटो में छूटा कीमती आभूषणों से भरा बैग, परेशान महिला को मिला सामान; ऑटो संघ ने किया विवाद का खंडन

कोरबा। शहर में एक महिला द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर कपड़े उतारकर सड़क पर चलने का मामला गुरुवार को सोशल मीडिया में तेजी से चर्चा में था। बताया गया कि महिला का एक ऑटो चालक से विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि बाद में ऑटो संघ ने इसे गलत बताते हुए वास्तविक कारण सामने रखा।

दरअसल, महिला का कीमती आभूषणों से भरा बैग एक ऑटो में छूट गया था। बैग खोने से परेशान महिला मानसिक तनाव में थी। ऑटो संघ ने मामले की पड़ताल की, जिसके बाद एक ऑटो चालक ने पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में वह बैग जमा कराया। बैग में सोने-चांदी के जेवर थे, जिन्हें बाद में संबंधित महिला को सौंप दिया गया।

ऑटो संघ ने स्पष्ट किया कि किसी भी चालक ने महिला के साथ अभद्रता नहीं की थी। मामला केवल बैग खोने से उत्पन्न तनाव का था, जिसे अब सुलझा लिया गया है।