घर में विवाद  करने पर अरमान खान पर मामला दर्ज, दादी की शिकायत पर मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

कोरबा। मानिकपुर चौकी पुलिस ने अरमान खान उर्फ मुंडा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की हरकतों से परेशान उसकी दादी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अरमान आए दिन घर में शांति भंग करता है, जिससे लगातार कलह की स्थिति बन रही थी। परिजनों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

आखिरकार परिजनों ने पुलिस की मदद लेने का निर्णय लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मानिकपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। बीट सिस्टम के अंतर्गत पुलिस लगातार स्थानीय नागरिकों से संपर्क बनाए हुए है, ताकि क्षेत्र से संबंधित हर सूचना समय पर मिलती रहे।