कोसाबाड़ी मंडल के 20 बूथों में एसआईआर की समीक्षा, भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दिए मतदाता सूची शुद्धिकरण के निर्देश

कोरबा। एसआईआर कार्य में आम नागरिकों की सहायता सुनिश्चित करने भाजपा संगठन सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। शुक्रवार को जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कोसाबाड़ी मंडल के 20 बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के शुद्धिकरण में पूरी निष्ठा से जुटने के निर्देश दिए।

मोदी ने कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां नागरिकों के साथ-साथ बीएलओ को भी सहयोग प्रदान करें, ताकि एसआईआर की प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो सके।

निरीक्षण अभियान में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, श्रीमती ज्योति वर्मा, लक्की नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, अजय चंद्रा, बीएलए-1 अमीलाल चौहान और मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ उपस्थित रहे।